औरैया, जुलाई 23 -- जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य चिकित्सा योजना के तहत पात्र कर्मचारियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण और कैशलेस कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी शासकीय विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों से कहा कि अपने संस्थान में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों का भी कैशलेस कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि सप्ताहांत में आगरा में मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण कराया जाए। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। यह भी पढ़ें- अब यूपी क...