पाकुड़, अप्रैल 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) अंतर्गत उत्कृष्ट और स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति श्रेणी कार्यक्रम के तहत पंचायत में बेहतर कार्य करने वाले प्रमुख, मुखिया, पंचायत सचिव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशस्ति पत्र, 15 लाख का चेक देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पूरे संथाल परगना में पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड को उत्कृष्ट पंचायत समिति की श्रेणी में प्रखंड के तीन पंचायतों में अच्छे कार्य करने के लिए बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू तथा तीन पंचायतों- बाबूदाहा के मुखिया साइमन हेंब्रम व पंचायत सचिव राजेश रमन, शहरग्राम की मुखिया सुजाता हेंब्रम व पंचायत सचिव सौरभ ...