मुख्यमंत्री के सामने सफाई कर्मचारियों ने रखीं समस्याएं
नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसमें अलग-अलग यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और उन्होंने अपनी परेशानियां एवं सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे। संवाद के दौरान सफाई कर्मचारियों ने भर्ती और नियमितीकरण का मुद्दा उनके समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। मुख्यमंत्री सेवा सदन में आयोजित इस बैठक में सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा की कमी, वेतन से जुड़ी समस्याएं और सेवा से संबंधित अन्य मुद्दे को उठाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, स्थायी नौकरी और उनके काम के मुताबिक सम्मानजनक माहौल मिलना चाहिए। सफाई कर्मचारी शहर को साफ और व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.