बदायूं, अप्रैल 28 -- बदायूं। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी मंगलवार को बदायूं पहुंचे। उन्होंने सैजनी स्थित सीबीजी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काम जल्द शुरू करने को कहा। प्लांट के निरीक्षण के बाद उन्होंने सैजनी में निर्माणाधीन पीएसी बटालियन का भी निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ की बैठक किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर इमरजेंसी वार्ड में मरीजों व तीमारदारों से ली सुविधाओं की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...