पीलीभीत, जून 25 -- बीसलपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने बीसलपुर के 27 गांव के लिए छह अधिकारियों को नामित कर गांव में समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत दी गयी है। बीसलपुर में एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने सभी लेखपालों की बैठक ली। जिसमे कहा गया कि 27 गांव में जो भी समस्याएं हैं। उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। कोई विवादित समस्या नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री का गांव पतरासा कुंवरपुर में 28 जून को दौरा संभावित है। ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- गांव मजबूत होगा तभी प्रदेश विकसित बनेगा: वर्मा डीएम ने 27 गांव के लिए छः अधिकारियों की टीम गठित कर दी है जो गांव में चौपाले लगाकर स...