बागपत, मई 10 -- दाहा(बागपत)। मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर स्थित श्री शिव गोरखनाथ खोखरा में नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व आठ मान भंडारे में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शनिवार को कमिश्नर, एडीजी और डीआईजी ने आश्रम पहुंचकर तैयारियां का जाजया लिया। अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी-दिशा-निर्देश दिए। वहीं कार्यक्रम स्थल पर साधु संतों के ठहरने आदि की व्यवस्था के लिए पंडाल लगवाए जा रहे हैं। मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर में 11 मई के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आश्रम स्थित सभी मंदिरों को सजाया जा रहा है। भंडारा, पूजा स्थल, धूना स्थल, तालाब का सौंदर्यीकरण, हैलीपेड स्थल, साधु संतों के ठहरने आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेने को शनिवार को एडीजी भानु भास्कर, मंडलायुक्त मेर...