आजमगढ़, मई 1 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार एवं खंड विकास अधिकारी हरिमोहन सिंह ने सदर तहसील क्षेत्र के मुहब्बतपुर गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, पंचायत भवन और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, रखरखाव, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.