मुख्यमंत्री के विकास का जर्रा-जर्रा गवाह है: विजय चौधरी
भभुआ, मार्च 24 -- समृद्धि यात्रा चैनपुर, एक संवाददाता। समृद्धि यात्रा पर चैनपुर के नौघरा में मंगलवार को आए जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हम यहां हाजिरी लगाने आए हैं। मो. जमा खान महबूब मंत्री हैं। इन्होंने विकास कार्यों को गिनाया। लेकिन, मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का जर्रा-जर्रा गवाह है। दुर्गावती जलाशय परियोजना के पानी को शुद्ध कर भभुआ और मोहनियां में आपूर्ति की जाएगी। यह पानी पीने के लिए होगा। उत्तर प्रदेश के जमानिया से गंगा के पानी को लिफ्ट करके रामगढ़ लाने का काम करा रहे हैं। कुहिरा लिंक नहर से भगवानपुर और चैनपुर प्रखंड के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है। यह सब काम मुख्यमंत्री करा रहे हैं। हम सभी मिलकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मजबूती से हैं। एनडीए सरकार मुख्यमंत्री के रास्ते पर चलकर विकास करेगी। जहां अंधेरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.