मुख्यमंत्री के रूट पर रहेगा जीरो ट्रैफिक
वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिवसीय काशी दौरे पर होंगे। वह शाम पांच बजे के बाद हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सर्किट हाउस, फिर काल भैरव मंदिर, बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। बरेका में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। वह रात्रि प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके रूट पर जीरो ट्रैफिक रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के समय विभिन्न रूटों पर डायवर्जन किया गया है। मोढ़ैला तिराहा से वाहन मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, मोहनसराय या चांदपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट होंगे। मंडुवाडीह तिराहा से वाहनों को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये मोढ़ैला की तरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.