मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मुंगेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुव्यवस्थित करने के लिए कमर कस ली है। सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु एसपी सैयद इमरान मसूद ने आज 19 मार्च को शहर के लिए नया रूट चार्ट और पार्किंग प्लान जारी किया है। एसपी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर 19 मार्च को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जमालपुर से मुंगेर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट निर्धारित किया गया है। इस दौरान जमालपुर से आने वाले वाहन सफियासराय चौक, हेरूदियारा चौक, लल्लू पोखर और तिबटिया होते हुए सोझी घाट तक जा सकेंगे। वापसी के लिए भी इसी मार्ग का अनुसरण करना होगा। वहीं, खगड़िया से मुंगेर आने वाले यात्रियों के लिए सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक याताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.