संभल, अप्रैल 10 -- संभल के ऐतिहासिक हरिहर मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ऐतिहासिक दावों पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पलटवार किया है। सांसद ने मुख्यमंत्री के बयान को तथ्यों से परे बताते हुए इसे आगामी चुनावों से प्रेरित एक राजनीतिक रणनीति करार दिया है। मुख्यमंत्री ने मथुरा के एक कार्यक्रम में कहा था कि करीब 500 साल पहले बाबर के समय मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद बर्क ने कहा कि ऐसी कोई प्रमाणिक रिपोर्ट या ऐतिहासिक आधार उपलब्ध नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि किसी मंदिर को तोड़कर वहां मस्जिद बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के 500 साल पुरानी घटनाओं को लेकर इस तरह के दावे करना समझ से परे है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.