अररिया, मार्च 12 -- अररिया, निज संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित जन संवाद में शामिल होने के लिए दूर-दराज से पहुंचे हजारों लोगों को उस समय मायूसी का सामना करना पड़ा, जब स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वार निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिए गए। दरअसल मुख्यमंत्री के कॉलेज स्टेडियम में प्रवेश करने के तुरंत बाद स्टेडियम में प्रवेश करने वाली सभी गेट को अंदर से बंद कर दिया गया और वहां पुलिस की पहरेदारी लगा दी गयी।गेट बंद होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बाहर ही रह गए और उन्हें सभा में प्रवेश नहीं मिल सका।जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे थे। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रशासन द्वारा सभा स्थल के सभी गेट समय से पहले बंद कर दिए गए। इससे हजारों की संख्या में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.