देहरादून, जुलाई 9 -- रुद्रप्रयाग। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता कर सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। साथ ही उन्होंने कई योजनाओं से जनता को होने वाले फायदे से भी अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...