खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया। नगर संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) के चौथी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जिले में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओ में जश्न का माहौल है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने इसे पार्टी के साथ-साथ बिहार के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण बताया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जेडीयू और अधिक सशक्त होकर देशभर में अपनी पहचान मजबूत करेगा।कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से बिहार को विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। एक समय जो राज्य पिछड़ेपन और अव्यवस्था के लिए जाना जाता था, आज वही बिहार विकास, सामाजिक न्याय और बेहतर प्रशासन के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री के दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। सीएम के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.