पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में कला, संस्कृति विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह तथा सदर विधायक विजय खेमका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूजा स्वागत समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सहित सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित शीतला महोत्सव के लिए विधायक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार के हर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक...