लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानवीय संवेदनाओं के प्रति गहरी दिलचस्पी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर लोहरदगा के उपायुक्त को टैग करते हुए तत्काल बेसहारा परिवार को रेस्क्यू कर उन्हें समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का जो निर्देश दिया, उस पर लोहरदगा उपायुक्त ने अपने मातहत अधिकारियों के सहयोग से तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला और उनके तीन बच्चों को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के उपरांत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस पहल कि राज्य भर में विशेषता लोहरदगा जिले में सराहना की जा रही है। मुख्यमंत्री ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था, उसे पर जिला प्रशासन भी तत्काल संज्ञान लेते हुए इस मामले को प्राथमिकता देते हुए राहत पहुंचाने का काम किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.