मुख्यमंत्री के निर्देश पर एकौनी गांव पहुंचे उपायुक्त, तीन अनाथ बच्चों का सुरक्षित किया भविष्य
पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत पलामू जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर एकौनी गांव पहुंचे और अनाथ बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत अंतर्गत एकौनी गांव में तीन अनाथ बच्चे, अपने माता-पिता को खो चुके हैं तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू के उपायुक्त को बच्चों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत बाद उपायुक्त शनिवार को स्वयं गांव पहुंचकर बच्चों एवं उनके परिजनों से संवाद किया। उनके साथ हुसैनाबाद के एसडीओ, बीडीओ एवं सीओ भी मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.