उरई, मई 28 -- उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री के निर्देश पर दैवीय आपदा पीड़ितों को 24 घंटे में राहत देने के क्रम में जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई। विकासखंड डकोर के ग्राम टीकर में बीते दिवस अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लगने से कमलेश पत्नी पुनु और कस्तूरी पत्नी शिवकुमार का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था।घटना की जानकारी पर बुधवार को उप जिलाधिकारी उरई ज्योति सिंह गांव पहुंचीं। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। एसडीएम ने कमलेश और कस्तूरी को 1 लाख 20 हजार, 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से प्रभावित परिवारों के बीच पॉलीथिन का वितरण साथ ही दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री किट भी उपलब्ध कराई गई। एसडीएम ज्योति सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को श...