श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को प्रधान संघ के पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त होने जा रहा है, जिसे बढ़ाए जाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर कई विकास कार्य अभी अधूरे हैं, ऐसे में कार्यकाल बढ़ाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में मनरेगा के अंतर्गत ग्राम प्रधानों के लंबित भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।प्रधानों का आरोप है कि वर्ष 2026 का भुगतान जारी कर दिया गया है, जबकि वर्ष 2023 का भुगतान अब तक लंबित है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.