लखीसराय, फरवरी 26 -- कजरा, एक संवाददाता। 6 मार्च को प्रस्तावित "समृद्धि यात्रा" के तहत नीतीश कुमार के संभावित कजरा आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह गुरुवार को कजरा सोलर पावर प्लांट का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उनके साथ स्थानीय विधायक रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा तथा जिला प्रशासन और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।1,232 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा कजरा सोलर पावर प्लांट हरित ऊर्जा की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। 1 जुलाई 2024 से शुरू इस परियोजना की कुल लागत लगभग 2,300 करोड़ रुपये है। निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी एल एंड टी लिमिटेड को सौंपी गई है, जो दस वर्षों तक रखरखाव भी करेगी। दो चरणों में बन रहे इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.