अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे में सफाई पर लापरवाही बरतने वालों पर गाज गिर गई है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रविवार की सुबह सफाई व्यवस्था को देखा, जिसमें कई सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजर नदारद मिले। वीआईपी दौरे में लापरवाही पर स्वच्छता निरीक्षक प्रदीप पाल, सुपरवाइजर महेंद्र राठौर सहित दो सफाई कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने निलंबित कर दिया। स्वच्छता निरीक्षक का चार्ज भी छीन लिया और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएम की विजिट को लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रविवार की सुबह 6 बजे से 8 बजे तक कलक्ट्रेट, अनूपशहर बाईपास, जमालपुर, एफएम टॉवर महेशपुर, कार्यक्रम स्थल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.