पीलीभीत, जून 30 -- पीलीभीत/बीसलपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में आयोजित जनसभा को लेकर रविवार को यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। डायवर्जन के चलते यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि यातायात पुलिस और सिविल पुलिस ने मौके पर मौजूद रहकर लोगों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीलीभीत से बीसलपुर और शाहजहांपुर जाने वाले वाहनों को आसाम चौराहा, गाजीपुर कुंडा, देलेंगंज चौराहा, सकतपुर और गyasपुर होते हुए बीसलपुर की ओर भेजा गया। वहीं बीसलपुर से पीलीभीत शहर आने वा...