सहारनपुर, मई 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित देवबंद दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। पिछले पांच वर्षों में तीसरी बार देवबंद आ रहे मुख्यमंत्री इस बार जनपद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस दौरे में नगर की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगों रोडवेज बस डिपो, खेल स्टेडियम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों की नियुक्ति-पर भी कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। मंडल की प्रमुख तहसीलों में शामिल देवबंद की आबादी एक लाख से अधिक है, लेकिन यहां अब तक स्थायी रोडवेज बस डिपो नहीं बन सका है। वर्षों से जनप्रतिनिधियों के समक्ष यह मांग उठती रही है और चुनाव के दौरान वादे भी किए गए, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। करीब 17 वर्ष पहले नगरपालिका की जमीन पर अस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.