बांका, मार्च 17 -- बांका, एक संवाददाता। 17 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित "समृद्धि यात्रा" कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कटोरिया प्रखंड के कई स्थानों को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रखंड कटोरिया अंतर्गत हेलीपैड, नवनिर्मित डिग्री कॉलेज परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत कटोरिया तथा इनसे सटे आसपास के क्षेत्रों को 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक टेम्पररी रेड जोन / नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के ड्रोन या यूएवी (मानवरहित विमान) के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.