मुरादाबाद, जून 30 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में प्रवास के दौरान स्थानीय अधिकारियों की धुक धुकी बढ़ी रही। उनके रात्रि प्रवासे बाद रामपुर रवाना होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मुख्यमंत्री ने दौरे में कोई कमी न रह जाए इसको लेकर अधिकारी चौकन्ने रहे। सोमवार की दोपहर से सुबह 10.8 बजे उनकी रवानगी तक पूरा प्रशासन और पुलिस अधिकारी मूवमेंट में रहे। लगातार वह भ्रमण कर व्यवस्था बनाते दिखाई दिए। डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल से लेकर उनकी पूरी टीम सक्रिय रही। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की समीक्षा कर अब रामपुर पहुंचे सीएम यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की अगवानी को सज-धज कर तैयार कान्हा गोशाला यह भी पढ़ें- सीएम दौरे में रात को लगे डाक्टर, मरीजों को राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...