देवरिया, जून 25 -- मदनपुर/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जून के दौरे को लेकर अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसको लेकर कैंप भी कर रहे हैं। गांवों के गली-कूंचों को भी सजाया-संवारा जा रहा है। बरांव स्थित खेल मैदान में 26 जून को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का संभावित कार्यक्रम नियत है। डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर, एडिशनल एसपी आनंद प्रकाश पांडेय, एसडीएम अवधेश कुमार निगम, बरहज हरिशंकर लाल आदि के देखरेख में तैयारी के कार्यों पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के अचानक गांवों के निरीक्षण की संभावना को लेकर गली-कूंचों को भी सजाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के निकट के स्कूलों का रंग-रोगन कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर बने गड्ढों के भरे जाने के साथ पटरिय...