अयोध्या, जून 5 -- रौजागांव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण, जनचौपाल एवं सड़क निर्माण कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंतर्गत मां कामाख्या धाम के पावन गोमती तट पर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही गुरु गोरखनाथ मंदिर, बाबू कल्याण सिंह वार्ड में भी पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- सीएम के जन्मदिन पर काटा केस, राहगीरों के पिलाया शरबत ---- यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्...