मऊ, मई 17 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के चकउथ स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में शनिवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी के जन्मदिवस 5 जून को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अखंड हरिकीर्तन, आरती एवं भंडारे के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। निर्णय के अनुसार 5 जून की सुबह सात बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जिसका समापन 6 जून की सुबह सात बजे किया जाएगा। वहीं 5 जून की शाम सात बजे आरती तथा रात 8 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में सुरेंद्र चौबे, दिग्विजय, भवानी सिंह, मथुरा प्रसाद सिंह, अजय राय, पंकज तिवारी, संजय शर्मा, रामजनम विश्वकर्मा, कपिल जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, सचिन गुप्ता, नंदलाल मौर्य सहित अन्य लोग मौ...