मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने किया रक्तदान
देवरिया, जून 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में छात्रों व कर्मचारियों सहित करीब पंद्रह लोगों ने रक्तदान किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान करना पुनीत कार्य है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान कर दूसरों की जान बचाई जा सकती है। इस कार्य में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नि:शूल्क प्याऊ का किया उद्घाटन रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान करने से गंभीर बीमारियों से पीड़ित तथा अन्य ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.