मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नि:शूल्क प्याऊ का किया उद्घाटन
मऊ, जून 5 -- इन्दारा। कोपागंज ब्लाक के इंदारा बाजार में शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह विक्की द्वारा नि:शूल्क प्याऊ का स्टाल लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय राजभर व विशिष्ट अतिथि दुर्गविजय राय रहे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना भी की गई। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह बघेल, अभय सिंह, विवेक सिंह, मनीष पांडेय, अजय राय, बब्लू शाही, दिब्यांक मिश्रा, रोहित, चंदन गुप्ता, अमित सिंह आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- योगी के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ कर मनाया यह भी पढ़ें- भाजपायों ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.