पटना, फरवरी 26 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस के मौके पर एक मार्च को उनके प्रेरणादायी जीवन, संघर्ष और जनसेवा को समर्पित कॉफी टेबल बुक मीर-ए-कारवां का विमोचन होगा। रवीन्द्र भवन में समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के पूर्व सुबह में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में एकत्रित रक्त थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए समर्पित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त युवाओं का एक विशाल जत्था पटना के सप्तमूर्ति से कल्याणबिगहा के लिए प्रस्थान करेगा। कल्याण बिगहा पहुंचकर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माता-पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.