मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मांगपत्र सौंपने का निर्णय
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- बंदरा। बरियारपुर में बुधवार को रामअहलाद ठाकुर की अध्यक्षता में जेपी सेनानी की बैठक हुई। इसमें भूमिगत जेपी सेनानी संघ के प्रदेश महासचिव सीपी वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी सेनानी को पेंशन, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से 21 जुलाई को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में सत्येंद्र सिंह, रत्नेश कुमार, सीताराम प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न ठाकुर, रामपुकार सिन्हा, गंगा साह, संजय पांडेय, रामपुनीत प्रसाद, रघुराज प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.