मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी
गोरखपुर, अगस्त 4 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम रमावापुर निवासी घनश्याम मिश्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी ग्राम सभा इन्दरपुर, सोमहिया बाजार निवासी अहमद अली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने जब इस पोस्ट का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर कैम्पियरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.