बेगुसराय, मार्च 13 -- बीहट, निज संवाददाता। तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा के तहत शनिवार को बेगूसराय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। असुरारी बियाडा परिसर में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे बियाडा परिसर और जीरोमाइल दिनकर गोलंबर तक बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को भी डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी घंटों बियाडा परिसर में रूककर कार्यक्रम के बाबत अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पूरे बियाडा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में कई चेक पोस्ट बनाये गये हैं। हर आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर एक अस्थायी पिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.