मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस तैयार
देवरिया, जून 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरांव में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम मद्देनजर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज सतर्क है। यहां नए भवन के तीसरी मंजिल पर सेफ हाउस तैयार कर लिया गया है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की हैं। यहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नए भवन के तीसरी मंजिल पर सेफ हाउस बनाया गया है, जो जीवन रक्षक उपकरण सहित अत्याधुनिक उपकरणों व संसाधनों से लैस होगा। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिसिन के डॉ. ओमकार मिश्रा, आर्थो के डॉ. अजय यादव, सर्जरी विभाग के डॉ. मानवेंद्र कुमार, एनेस्थीशिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. धीरज, फार्मासिस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.