देवरिया, जून 24 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरांव में 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर कुर्सी से लेकर अन्य तैयारियां की जा रही हैं, वहीं सरकारी भवनों का रंग-रोगन कराने के साथ सड़क की पटरियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। मंगलवार की शाम एडीजी अशोक मुथा जैन, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस चनप्पा ने तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेजतैयारी की प्रक्रिया बरांव स्थित खेल मैदान व सटे नेतवार गांव के कृषि भूमि को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संभावित कार्यक्रम का स्थली बनाया गया है। जहां दो दिनों से जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा हो रहा है। बरांव व नेतवार के अलावा क्षेत्र के ...