मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन
जमुई, अक्टूबर 2 -- चकाई । निज प्रतिनिधि सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शनिवार को संभावित चकाई आगमन को लेकर शुक्रवार को चकाई में प्रशासनिक हलचल तेज दिखी। सीएम के चकाई प्रखंड आने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। शुक्रवार को डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने चकाई पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का मुआयना किया। वहीं प्रशासन द्वारा चकाई में दो अस्थायी हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम के इस दौरे का मुख्य फोकस चकाई क्षेत्र में औद्योगिक संभावना को गति देना है। कार्यक्रम के दौरान वे स्थानीय अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड एथेनॉल प्लांट का भौतिक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद क्षेत्र में उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.