बागपत, मार्च 16 -- बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों को प्रथम किस्त की डीबीटी राशि वितरण किया गया। लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक रहे। उन्होंने लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। कार्यक्रम जिलाधिकारी अस्मिता लाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूबागपत। नागरिकों को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरू किया गया। बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान एसडीएम एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष यादव, आपदा विशेषज...