गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उरुवा क्षेत्र के चचाईराम में तीन दिसंबर को ब्रह्मलीन महंत पंचानन पुरी को श्रद्धांजलि देने गए थे। उस दौरान लोक निर्माण विभाग ने मठ तक लगभग डेढ़ सौ मीटर तक खड़ंजा लगवाया था लेकिन अब उसे उखाड़ दिया गया। ठेकेदार की ओर से खड़ंजे को उखाड़कर ईंट ले जाने की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और काम रुकवाते हुए सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीण रामबचन, सचिन, विशाल गोंड, प्रमोद कुमार, शैलेश, राजू कुमार, रोहित, नीरज आदि लोगों ने बताया कि खड़ंजा लगने के बाद कई वर्षों से दुर्दशा झेल रहे ग्रामीणों के लिए आने-जाने की सहूलियत हो गई थी। ईंट उखाड़े जाने के बाद फिर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस बावत लोक निर्माण विभाग के जेई ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी रूप से खड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.