छपरा, फरवरी 18 -- सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने विद्यालय संचालन समय को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री द्वारा सदन में कही गई बात-विद्यालय संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक-को लागू कराने की मांग दोहराई।समरेंद्र बहादुर ने कहा कि मौजूदा मौसम, परिस्थितियों और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए यह समय निर्धारण बिल्कुल उचित और व्यावहारिक है। इससे छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षण गुणवत्ता में भी सुधार होगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय विद्यालयों की तरह बिहार में भी शनिवार को हाफ डे होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को संतुलन और राहत मिल सके। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने उनकी बातों को गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.