मुंगेर, अप्रैल 23 -- असरगंज, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र 26 अप्रैल को आगमन पर सभी विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मासूमगंज ,अमैया, सजुआ, ममई, बलुआही,चौरगांव, ढोल पहाड़ी ग्रामीण पथ पर बुधवार को जेसीबी से स्पीड ब्रेकर तोड़ने का अभियान चलाया गया। मौके पर असरगंज थाना पुलिस मौजूद थी। जगह-जगह सड़क पर स्पीड ब्रेकर को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से हटाने की गुहार लगाई थी। ब्रेकर के कारण प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी। ब्रेकर रहने से आए दिन मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे थे। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गये नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह ऊंचा स्पीड ब्रेकर बना दिया गया था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पदाधिकारी का जाना आना इसी सड़क से होना है, इसलिए ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.