बेगुसराय, मार्च 13 -- चेरियाबरियारपुर। बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के एक दिन पूर्व चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू नेताओं ने भीड़ जुटाने पर काम किया है। जदयू के नगर जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, अरविन्द गुप्ता, गंगाराम यादव सहित कई अन्य लोगों ने इलाके में घूमकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इस दौरान चेरिया बरियारपुर, खजहांपुर, श्रीपुर, सकरवासा आदि गांव में नेताओं ने भ्रमण किया है। भ्रमण के दौरान नेताओं को किसानों ने कावर की जमीन पर खरीद बिक्री पर रोक हटाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.