गया, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ता उत्साहित गया जी, प्रधान संवाददातामुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 मार्च को समृद्धि यात्रा में गया पहुंचेंगे। इसको लेकर जदयू कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। सोमवार को जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्तााओं के साथ बैठक कर सीएम आगमन की तैयारी की। बताया कि सीएम इस दिन टनकुप्पा के मायापुर में 56 एकड़ में फैले नवनिर्मित बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य शृंखला उत्कृष्टता केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। प्रवक्ता अवध बिहार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से सबों में उत्साह है। जब-जब मुख्यमंत्री गया जी आए हैं जिले को सौगात मिली है। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, कुंडल वर्मा, मधुसूदन राय, अरुण राव, बबन चंद्रवंशी, राकेश पांडे, कैलाश पासवान, अरविंद वर्मा, शहजाद शाह सहित कई नेता-कार्यकर्ता उ...