किशनगंज, मार्च 9 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता। ठाकुरगंज में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी बुधवार 11 मार्च को संभावित आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ताराचंद धनुका अकैडमी परिसर में जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत से ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि कार्यक्रम भव्य और सफल बन सके।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.