मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज
मुंगेर, जून 24 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 28 जून को टेटिया बंबर में 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पंडाल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीएम निखिल धनराज, एएसपी सैयद इमरान मसूद और एसडीएम राजीव रौशन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा, यातायात, बिजली और साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। भूना पंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण हुआ। कार्यक्रम के दौरान भवन का उद्घाटन संभावित है। प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.