पटना, मार्च 6 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा के माध्यम से केंद्र की राजनीति में आने का निर्णय बिहार की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा। विकास को भी नई गति मिलेगी। श्री पटेल ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि नीतीश कुमार के लंबे प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व का लाभ अब राष्ट्रीय नीति निर्माण में होगा, जिससे बिहार के हितों को और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा। वहीं, नितिन नविन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना और राज्यसभा में नामांकन से राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा बनना बिहार के लिए गौरव का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...