मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ पात्र किसानों को पहुंचाएं : जेपीएस राठौर
लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश मंगलवार को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने दिए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। योजना के तहत लघु व सीमांत किसानों को छह लाख रुपये का दीर्घकालिक ऋण छह प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जाना है।
योजना का संचालन जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश में 23 सितम्बर से 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का प्रदेशव्यापी संचालन किया जा रहा है। योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लघु व सीमांत कृषक तक पारदर्शी, सरल और सुगम प्रक्रिया से पहुंचाया जाए। राज्य सरकार ने योजना के लिए 384 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। आगामी पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.