मेरठ, सितम्बर 24 -- सहकारिता विभाग की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' एवं भारत टैक्सी का प्रदेशव्यापी शुभारंभ का सजीव प्रसारण अटल सभागार में देखा गया। मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल कुमार शर्मा ने की। योजना के अंतर्गत पात्र लघु एवं सीमांत कृषकों तथा पूर्व से ऋणी सदस्यों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से छह लाख रुपए तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। कृषक सहकारी बैंक अथवा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा से संपर्क कर पात्रता, ऋण सीमा, अभिलेख एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार आवेदन करें। यह भी पढ़ें- जिला सहकारी बैंक में मुख्...