आजमगढ़, मई 11 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने शनिवार की देर शाम को बासुपार बनकट मंडल के लेखपाल को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए लेखपाल पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ देने के लिए दो हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने के बाद भी जानबूझकर पत्रावली जमा करने में विलंब करने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- कृषक दुर्घटना योजना का आवेदन निरस्त होने पर सांसद से लगाई गुहारनिलंबित लेखपाल की जानकारी निलंबित किया गया लेखपाल मोहम्मद नफीस अहमद बासूपार बनकट मंडल में तैनात था। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासिनी आशा देवी के पति की सड़क दुर्घटना में 10 नवंबर 2025 को मौत हो गई थी। पति की मौत के दो माह के अंदर पीड़ित पत्नी ने सभी साक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए क्षेत्री...