मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। संवाददाता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी प्रस्तावित 'समृद्धि यात्रा' को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और डीआईजी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तैयारी की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को इसे 'युद्ध स्तर' पर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया है।साफियाबाद हवाई अड्डे पर होगी जनसभाःनिरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम साफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में आयोजित होगा। यहां मुख्यमंत्री न केवल विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे, बल्कि विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.